चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत मनोहरपुर के युवक की ईरान में मौत, परिजनों ने शव लाने के लिए लगाई गुहार

By
Advertisement
Advertisement

ईरान की शिपिंग कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे अहलाद नंदन महतो

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर के तरतरा गांव निवासी रामनन्दन महतो के पुत्र अह‌लाद नन्दन महतो की ईरान में मौत हो गई. अह‌लाद नन्दन महतो ईरान की शिपिंग कंपनी बीएनडी यात शिप मैनेजमेंट सर्विसेज में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था.

पिता रामनन्दन महतो ने मनोहरपुर थाना व सांसद जोबा माझी को पत्र लिखकर पुत्र के शव को भारत लाने का आग्रह किया है. साथ ही मामले की जांच कराने की मांग की है. पिता ने बताया कि उनका पुत्र अह‌लाद नन्दन महतो वर्ष 2024 में ईरान गया था. 28 मार्च को कंपनी के कर्मियों ने फोन कर बताया कि शिप के अंदर ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में उसकी मौत हो गई.


उन्होंने कहा कि चार दिन बाद भी पुत्र का शव अब तक भारत नहीं लाया गया है. इधर, सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने विदेश मंत्री सुब्र‌ह्मण्यम जयशंकर को पत्र लिखकर मामले की जांच करने व शव को भारत लाने के. साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने का भी आग्रह किया है.

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *