चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले मे सरगुजा पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही जारी

2 Min Read

🔷 एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त साइबर टीप लाईन के आधार पर थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी कों किया गया गिरफ्तार।
🔷 आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाइल एवं सिम किया गया जप्त।
🔷 सरगुजा पुलिस द्वारा महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में की जा रही सख्त कार्यवाही।

सोशल मीडिया एवं अन्य वेबसाईट पर महिलाओ एवं बच्चों की अश्लील फोटो वीडियो अपलोड करने वाले आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त साइबर टीप लाईन के आधार पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में सोशल मीडिया पर सार्वजानिक रूप से अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की गई हैं।

पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी छत्रशरण सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन दर्रीडीह चौकी रघुनाथपुर कों पकड़कर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम के सम्बन्धए पूछताछ किये जाने पर उक्त मोबाइल सिम गुम हो जाना बताया हैं, लेकिन किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया, आरोपी के कब्जे से वर्तमान मे उपयोग किये जाने वाला मोबाइल एवं सिम जप्त किया गया हैं, आरोपी के कब्जे से जप्त मोबाइल का गूगल हिस्ट्री चेक करने पर कई बार अश्लील विडिओ सर्च करना पाया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 272/24 धारा 67(ए), 67(बी) आई. टी. एक्ट, पोक्सो एक्ट की धारा 14 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, चौकी रघुनाथपुर से आरक्षक अरविन्द तिवारी, राकेश एक्का शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *