चक्रधरपुर शहर में खुला ओला कंपनी का शो रुम,

2 Min Read

पीएम सबसिडी में उपलब्ध होगा ग्राहकों को बैटरी संचालित स्कूटी,

बिहार झारखंड और ओडिशा में क्रिसमस पर खोले गए एकसाथ चार हजार शो रुम

चक्रधरपुर । चक्रधरपुर यूनियन बैंक के पास बुधवार को ओला कंपनी का शो रुम का उद्घाटन झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा मालती गिलुआ ने फीता काट कर किया। इस शो रुम में ओला कंपनी के बैटरी से संचालित होने वाले स्कूटी का लांच किया गया। चक्रधरपुर शो रुम के प्रबंधक राहुल पाश्वान ने कहा कि आज बिहार झारखंड और ओड़िशा मेंं चार हजार शोरुम एक साथ खोले गए।

जिसके तहत आज चक्रधरपुर में इस शो रुम का उद्घाटन किया गया है। शो रुम में बैटरी से संचालित होने वाले ओला कंपनी के अत्याधुनिक स्कूटी का लांच किया। एस वन एक्स माडल का 95 हजार रुपए कीमत की स्कूटी लांच किया। राहुल ने कहा कि झारखंड के गम्हरिया, हाता, नुआमुंडी और जगन्नाथपुर, आदित्यपुर इत्यादि में भी इस शोरुम का उद्घाटन किया।

शोरुम के स्टोर प्रबंधक राहुल ने कहा कि ओला कंपनी के शो रुम का बैटरी संचालित स्कूटी खरीद पर प्रंधानमंत्री के द्वारा 10 हजार की सबसिडी प्रदान किया जा रहा है। इस कंपनी में टचस्क्रीन, म्युजिक, बड़ी डिक्की और अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लगभग 10 मॉडल के स्कूटी उपलब्ध है। शो रुम से कंपनी का स्कूटी खरीदकर पेट्रोल बचाने की मुहिम में शामिल होने का निवेदन किया है।

2007 से संचालित बैंगलुरु की ओला कंपनी के इस शोरुम के उद्घाटन समारोह में अन्यों में से समाज सेवी विमला प्रसाद, संजय पाश्वान, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा,शंकर रवानी,विरेंद्र राय,शिवलाल रवानी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *