चक्रधरपुर रेल मंडल में यक्ष्मा मुक्त भारत बनाने की शपथ

Advertisement

टीबी उन्मूलन के लिए रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल परिसर में सोमवार को यक्ष्मा (टीबी) उन्मूलन के लिए एक शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल के डीआरएम, तरुण हुरिया ने रेल मंडल के स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को यक्ष्मा मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई।

सभी कर्मचारियों ने डीआरएम द्वारा दिलाई गई शपथ को दोहराते हुए, टीबी के प्रति समाज में फैली हुई भ्रांतियों को समाप्त करने और भारत को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में पूरी निष्ठा से योगदान देने का संकल्प लिया। “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” के नारे के साथ इस शपथग्रहण कार्यक्रम में सभी ने उत्साह से भाग लिया।

इस मौके पर मंडल के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुब्रत कुमार मिश्र, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डा. ऋषभ सिन्हा, एडीआरएम अजित कुमार, विनय कुजुर, डा. एस सोरेन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर यक्ष्मा उन्मूलन के लिए 100 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 7 दिसंबर 2024 से शुरू हुआ था और 24 मार्च 2025 तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित शपथग्रहण कार्यक्रम इस पहल का हिस्सा था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *