चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीईएन सेंट्रल संतोष कुमार सहित तीन अधिकारियों का तबादला

1 Min Read
Advertisement

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के तीन अधिकारियों का तबादला किया गया है। आद्रा रेल मंडल के पूर्व डीईएन स्पर्श भारद्वाज जो स्टडी टूर समाप्त कर जापान से वापस लौटे हैं को रांची रेल मंडल का डीईएन एस बनाया गया है।

जिसकी जिम्मेदारी चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीईएन संतोष कुमार वहन कर रहे थे। चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डी ई एन संतोष कुमार का तबादला डिप्टी सीई टीएम लाइन खड़गपुर किया गया है।

वहीं खगड़पुर के डिप्टी सीई टीएम लाइन गुप्तेश्वर माझी का तबादला सीनी वर्कशॉप के डिप्टी सीई के तौर पर किया गया है। इसके साथ साथ वे चक्रधरपुर सीनियर डीईएन सेंट्रल की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *