चक्रधरपुर रेल मंडल के सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर अक्षय कुमार नायक को मिला अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार ,

By
Advertisement
Advertisement

अक्षय सहित चक्रधरपुर रेल मंडल के तीन इंजिनियरों को मिला यह पुरस्कार , नई दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित 69वां रेल सप्ताह अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह-2024 में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया सम्मानितचक्रधरपुर। रेलवे का 69 वां रेल सप्ताह समारोह अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2024 का केंद्रीय समारोह नई दिल्ली में के प्रगति मैदान भारत मंडपम में संपन्न हुआ। रेलवे की इस सर्वोच्च पुरस्कार समारोह में दक्षिण पूर्व रेलवे के सात अधिकारियों को उनके सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से नवाजा गया है। जिसमें चक्रधरपुर रेल मंडल के तीन इंजिनियर शामिल है।यह पुरस्कार रेलवे अपने अधिकारियों को जोनल रेलवे के उत्पादन ईकाई में उत्कृष्ट प्रर्दशन के लिए रेलवे की ओर से दिया जाता है। इस समारोह में दक्षिण पूर्व रेलवे के सात अधिकारियों को सेवा में समपर्ण और निष्ठा के लिए दिया गया जिसमें सिनियर डिविजनल कार्मिसियल मैनेजर विकास कुमार, डिविजनल सिगनल एंड टेलीकाम इंजिनियर अक्षय कुमार नायक(चक्रधरपुर रेल मंडल), सिनियर सेक्सन इंजिनियर( पीडब्ल्यु वे) गोपबंधू सेठी, लोको पायलट (पैेसेंजर/मोटरमेन) इल्क्ट्रीकल कमलेश राय, जुनियर इंजिनियर चक्रधरपुर रेल मंडल (सीनी वर्कशॉप) राम चंद्र पात्र, जुनियर इंजिनियर (सिगनल) अभिषेक कुमार(चक्रधरपुर रेल मंडल) और कार्यालय अधीक्षक मिथुन मंजूनाथ (बेडिमेंटन खिलाड़ी) शामिल हैं।देशभर के 101 रेलवे कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत
नई दिल्ली प्रगति मैदान में आयोजित 69 वां रेल सप्ताह अतिवि्ष्टिट रेल सेवा पुरस्कार-2024 के लिए पूरे देश भर में 101 रेल कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके असाधारण योगदान के लिए 22 रेलवे जोन के सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन ,उनके निष्ठा और समर्पण के लिए पुरस्कृत किया गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष व सीईओ सतीश कुमार रेलवे बोर्ड के सदस्य और विभिन्न रेलवे जोन के उत्पादत ईकाईयों के महाप्रबंधक शामिल हुए।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *