घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

By
Advertisement
Advertisement

जशपुर के पंडरा पाठ क्षेत्र की घटना, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा

जशपुर। पंडरा पाठ चौकी क्षेत्र में एक महिला से जबरन दुष्कर्म के आरोपी हरिराम उर्फ हरियर (35 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।

घटना का विवरण:
पीड़िता ने 10 फरवरी 2025 को पंडरा पाठ चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 जनवरी 2025 को वह अपने घर में छोटे बच्चे के साथ अकेली थी। उसका पति अपने माता-पिता के घर गया हुआ था। उसी सुबह उसके देवर और देवरानी घर आए और उसके बच्चे को गोद में लेकर बाहर चले गए। इसी दौरान गांव का ही हरिराम उर्फ हरियर घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता से दुष्कर्म किया।

आरोपी को ऐसे किया गया गिरफ्तार:
रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2), 64, 332(ख) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी घटना के बाद फरार था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव में दबिश दी और आरोपी हरिराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। सबूतों के आधार पर 11 फरवरी 2025 को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की सक्रिय भूमिका:
इस मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक आरएस पैंकरा और उप निरीक्षक मानेश्वर सहनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर, शशि मोहन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *