घर में घुसकर महिला से गैंगरेप: सिगरेट पीने बदमाश पहुंचे थे दुकान, अकेली पाकर बिगड़ी नीयत; हत्या की धमकी देकर वारदात

3 Min Read

महिला के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला से गैंगरेप हुआ है। घर में घुसकर दो बदमाशों ने दुष्कर्म किया है। युवक महिला की दुकान में सिगरेट पीने के लिए गए थे। तभी महिला को अकेली देखकर उनकी नीयत बिगड़ गई। घटना दस दिन पहले की है।

डरी-सहमी महिला ने अब इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस के मुताबिक जरहाभाठा ओमनगर निवासी धरमलाल सूर्यवंशी (21) और देवराज वर्मा ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

पहले अकेली देखकर मोबाइल नंबर मांगा

वारदात से तीन दिन पहले दुकान जाकर धरमलाल ने महिला से उसका मोबाइल नंबर मांगा था, लेकिन महिला ने नंबर नहीं दिया। इसके बाद आरोपी ने दुकान के बाहर लिखा नंबर देखा और फोन करने लगा। दो दिन तक वो गांव में रहा। फिर वापस लौट गया।

तीन दिन बाद दोस्त के साथ आया महिला ने पुलिस को बताया कि, तीसरे दिन 10 दिसंबर को दोपहर धरमलाल उर्फ निहाल सूर्यवंशी और सरकंडा के मुक्तिधाम के पास रहने वाला देवराज वर्मा (40 साल) उसके घर से लगे दुकान आए थे। फिर सिगरेट खरीद कर बाहर पीने लगे।

इस दौरान महिला दुकान बंद कर पानी लेने अपने घर गई। तभी महिला को अकेली पाकर दोनों उसके घर में घुस गए। दोनों ने महिला को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर दोनों ने धमकाते हुए कहा कि, किसी को बताएगी तो तुझे जान से मार देंगे।

डरी-सहमी महिला ने दी जानकारी एएसआई सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की धमकियों से डरी-सहमी महिला 10 दिन तक चुप रही। बाद में महिला ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, इसके बाद उसने 17 दिसंबर को कोनी थाने पहुंचकर शिकायत की।

शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

महिला का बयान दर्ज कर पुलिस ने केस दर्ज किया और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान घुटकू, सिंदरी, निरतु, तुरकाडीह, कछार, लोफंदी, बॉम्बे आवास और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की गई। इसके बाद पुलिस ने सरकंडा और जरहाभाठा में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *