ग्राम भानबेडा में श्रद्धा व आस्था के साथ हुआ माता पहुंचानी का आयोजन

By
Advertisement
Advertisement

शीतला माता की पूजा-अर्चना से गूंजा ग्राम भानबेडा, सुख-शांति की कामना

विकासखंड भानुप्रतापपुर अंतर्गत ग्राम भानबेडा  में परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ माता पहुंचानी का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर ग्राम देवी शीतला माता की विधिवत पूजा-अर्चना, परिक्रमण एवं आराधना कर ग्राम की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

माता पहुंचानी का आयोजन ग्राम की एक प्राचीन लोक परंपरा है, जिसे प्रत्येक वर्ष फसल कटाई के उपरांत एवं मौसमी रोगों से रक्षा के लिए किया जाता है। मान्यता है कि माता पहुंचानी से गांव में रोग-व्याधियों का प्रकोप कम होता है और परिवारों में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्ति एवं सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में ग्राम के गायता भगबाली नुरूटी ग्राम पटेल दुर्योधन सिंह नुरूटी द्वारा विधिविधान से माता की पूजा-अर्चना की गई। पूजा पश्चात ग्रामीणों द्वारा माता की परिक्रमण कर ग्राम की सीमाओं में शांति, सुरक्षा एवं समृद्धि की कामना की गई।

पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए माता को गांव में आमंत्रित किया, जिसे स्थानीय भाषा में “माता पहुंचानी” कहा जाता है। ढोल-नगाड़ों एवं भक्ति गीतों के साथ माता को गांव में विराजमान किया गया। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम के समापन पर ग्रामवासियों ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ माता पहुंचानी कार्यक्रम को संपन्न किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से सामाजिक समरसता मजबूत होती है तथा आने वाले वर्ष के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *