ग्राम पंचायत सौनी पुष्पेंद्र सिंह (बिट्टू सिंह) लगातार दूसरी बार निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित

By
Advertisement
Advertisement

ग्राम पंचायत सौनी से पुष्पेंद्र सिंह (बिट्टू सिंह) लगातार दूसरी बार निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित हुए हैं। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर परिवारजनों के साथ-साथ ग्रामवासियों ने भी हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी।ग्राम पंचायत सौनी के पंचों ने एक बार फिर पुष्पेंद्र सिंह पर अपना भरोसा जताया और उन्हें निर्विरोध उपसरपंच चुना।

यह उनकी लोकप्रियता और ग्रामवासियों के प्रति उनकी सेवा भावना का प्रमाण है।निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद पुष्पेंद्र सिंह का ग्रामवासियों ने माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाइयाँ बाँटी। सभी ने उनके नेतृत्व की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए पुष्पेंद्र सिंह ने कहा,मैं ग्राम पंचायत सौनी के सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया। मेरी पहली प्राथमिकता ग्राम की समस्याओं का निराकरण करना और क्षेत्र के विकास को गति देना रहेगा। मैं हर संभव प्रयास करूंगा कि गांव की जनता को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।”

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुष्पेंद्र सिंह ने पहले भी गांव के विकास के लिए कई अच्छे काम किए हैं, इसलिए हम सबने उन्हें फिर से निर्विरोध चुना है।गांव के विकास की नई उम्मीद ग्राम पंचायत सौनी में अब विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांव के हित में महत्वपूर्ण योजनाएँ क्रियान्वित होने की संभावना है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *