गौरेला के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुबेर अहमद गटर भाई एवं शकीला बेगम ने थामा कांग्रेस का दामन

1 Min Read
Advertisement

रायपुर। आज राजीव भवन, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गौरेला के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुबेर अहमद गटर भाई और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शकीला बेगम ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रवेश कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय दीपक बैज एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माननीय डॉक्टर चरणदास महंत की उपस्थिति रही।

बताया गया कि लगभग पांच माह पूर्व जुबेर अहमद गटर भाई ने कांग्रेस प्रवेश हेतु आवेदन गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री उत्तम वासुदेव को सौंपा था, जिसे आगे प्रदेश अध्यक्ष को भेजा गया था। आज सहमति मिलने के बाद औपचारिक रूप से पार्टी में प्रवेश दिलाया गया।

अवसर पर पेंड्रा ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रशांत श्रीवास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कांग्रेस में शामिल होने पर जुबेर अहमद गटर भाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वे आजीवन कांग्रेस पार्टी के सदस्य एवं कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *