गुरु खुशवंत साहेब जी की पहल पर गिरौदपुरी धाम में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात

2 Min Read

मुख्यमंत्री ने दी 100 शौचालय, स्नानागार, घाट निर्माण व अन्य कार्य हेतु 2 करोड़ की स्वीकृति

गिरौदपुरी धाम/बलौदाबाजार/आरंग/रायपुर—प्रदेश के आस्था के सबसे बड़े केंद्र गिरौदपुरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने 2 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय आरंग विधायक, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गुरु खुशवंत साहेब जी के विशेष मांग पर लिया गया।

प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास में आयोजित तीन दिवसीय गुरु दर्शन मेले में प्रदेशभर से लाखों श्रद्धालु, साधु-संत और दर्शनार्थी सम्मिलित होते हैं। भीड़ की अधिकता के कारण लंबे समय से बेहतर स्वच्छता एवं सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसको प्राथमिकता में रखते हुए गुरु खुशवंत साहेब जी ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए मांग किया, जिस पर त्वरित स्वीकृति दी गई।

स्वीकृत कार्यों में 100 नग शौचालयों का निर्माण, आधुनिक स्नानागार, जोंक नदी तट पर घाट निर्माण, पचरी निर्माण एवं अन्य विकास कार्य शामिल हैं। गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा—मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का यह निर्णय श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात है।

इससे मेले के दौरान स्वच्छता और सुविधा का स्तर बढ़ेगा तथा गिरौदपुरी धाम धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में और सशक्त रूप से स्थापित होगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से श्रद्धालुओं को भारी राहत मिलेगी, मेले का अनुभव अधिक सहज और आनंददायक होगा, साथ ही धाम की आध्यात्मिक गरिमा को नई ऊँचाई प्राप्त होगी।

जारीकर्ता
PRO – देवेन्द्र निराला

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *