गांजा रेड की बड़ी कार्रवाई: 22 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार, बाइक समेत ₹21.20 लाख की संपत्ति जब्त

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । एसपी श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए ग्राम सोनाजोरी में 22 किलो गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब ₹21 लाख से अधिक की संपत्ति भी जब्त की गई है।

इस तरह रची गई थी गांजा तस्करी की साजिश
विदित हो कि 2 मार्च को साइबर सेल और लैलूंगा पुलिस की टीम ने ग्राम चिटकानारा में गांजा रेड की कार्यवाही कर आरोपी गोजा यादव से 9 किलो गांजा जप्त कर कार्यवाही की गई थी । आरोपी से मिले अहम जानकारी पर पुलिस क्षेत्र में गांजा बेचने वालों पर निगाह रखे हुए थी कि कल पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी केशव यादव और उसका साथी नत्थू उर्फ लुदरो अवैध रूप से गांजा की बिक्री में संलिप्त हैं। बीते 1 मार्च को दोनों ने उड़ीसा के रेडाखोल बौध इलाके से गांजा खरीदकर लाने की योजना बनाये और क्रेटा कार से उड़ीसा जाकर गांजा लेकर आए थे ।

आरोपियों ने गांजा लाकर इसकी बिक्री शुरू किये , उन्होंने कुछ गांजा बेचा लेकिन पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते गांजा बेच नहीं पा रहे थे और करीब 22 किलो गांजा ग्राम सोनाजोरी स्थित नवनिर्मित मकान में छिपाकर रखा गया था।

मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के बाद साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में लैलूंगा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी केशव यादव और नत्थू को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 22 किलो गांजा (11-11 किलो की दो बोरियों में रखा हुआ), एक क्रेटा कार CG 15 EE 0343 (कीमत ₹17 लाख), एक दोपहिया वाहन CG 15 DZ 4389 (कीमत ₹2 लाख), और दो वीवो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त की गई संपत्ति का कुल मूल्य ₹21.20 लाख आंका गया है।

पूछताछ में केशव यादव ने कबूल किया कि गांजा बिक्री के मुनाफे से उसने एक क्रेटा कार, एक दोपहिया वाहन, और ग्राम सोनाजोरी व रूडेकेला में करीब ₹51 लाख की जमीन खरीदी है।

लैलूंगा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर अपराध क्रमांक 58/2025 कायम किया है। पुलिस मामले की आगे भी जांच जारी रखे हुए है।

एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में इस बड़ी कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, खेमराज पटेल, आरक्षक मनीष पटनायक और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, नवीन शुक्ला, पुष्पेंद्र जटवार, प्रताप बेहरा, विकास प्रधान और रविंद्र गुप्ता ने सराहनीय भूमिका निभाई।
लैलूंगा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस की मुस्तैदी की जमकर सराहना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी – 01 केशव यादव पिता निरंजन यादव उम्र 29 वर्ष सा0 कटघरा बैस्कीमुडा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़
02 नत्थु ऊर्फ लुंदरोराम यादव पिता गोजा यादव उम्र 35 वर्ष सा0 चिटकानारा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *