गणतंत्र दिवस का फाइनल रिहर्सल सम्पन्न

By
Advertisement

बलरामपुर 24 जनवरी 2025/ जिले में 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। जिसके तैयारी के लिए कार्यक्रम के रूपरेखा के अनुसार पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल किया गया। कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक (उप पुलिस अधीक्षक) श्री विश्व दीपक त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय स्थित आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयन तारा सिंह ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी।

परेड कमांडर द्वारा मुख्य अतिथि को परेड निरीक्षण हेतु रिपोर्ट किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के पश्चात् मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का प्रतीकात्मक वाचन किया। इस दौरान पुलिस के जवानों द्वारा राष्ट्रगान के धुन पर तीन बार हर्ष फायर किया गया। पुलिस के जवानों एवं स्कूली बच्चों ने पूर्ण गणवेश में मार्च पास्ट किया। परेड के मार्च पास्ट के पश्चात् मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों का परिचय एवं ग्रुप फोटो का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

कलेक्टर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति हेतु शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों को समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिये।

इस अवसर अपर कलेक्टर श्री आर .एस. लाल, अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर श्री अमित श्रीवास्तव सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *