गज़मती भानु ने की प्रियंका गांधी से मुलाक़ात दिल्ली इंदिरा भवन में हुई डीडीसी अध्यक्षों की अहम बैठक

By
Advertisement
Advertisement

पेंड्रा । आज दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में देशभर के डीडीसी (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही की डीडीसी अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष गज़मती भानु ने कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा से सौजन्य भेंट की।

बैठक में डीडीसी अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों से जुड़े विकास कार्यों, केंद्र सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत, मनरेगा, आदिवासी क्षेत्रों की समस्याओं, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। गज़मती भानु ने गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले की समस्याओं, विशेषकर आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों से प्रियंका गांधी को अवगत कराया।

रियंका गांधी वाड्रा ने सभी डीडीसी अध्यक्षों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर की समस्याओं को संसद से सड़क तक मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत, आदिवासी समाज और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर गज़मती भानु ने कहा कि यह मुलाक़ात जिले की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर रही। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें आने वाले समय में कांग्रेस की रणनीति और जनआंदोलनों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *