खेर माई में माता के जगराता में पूरी रात झूमा गौरेला शहर , पूरी रात रही चक्का जाम की स्थिति, भक्ति भाव में डूबे लोग

By
Advertisement
Advertisement

खैर माई दुर्गा समिति के तत्वाधान में नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे के परिवार के सौजन्य सेआयोजित हुआ माता का जगराता

गौरोला नगर की प्रमुख अधिष्ठात्री देवी खेर माई में भक्ति भाव से नवरात्रि मनाई जा रही है। यहां श्री दुर्गा अष्टमी की रात आयोजित माता का जगराता कार्यक्रम को देखने के लिए गौरेला शहर एवं ग्रामीण उमड़ पड़ा था।

गौरेला नगर पालिका के अध्यक्ष मुकेश दुबे एवं उनके परिवार द्वारा आयोजित माता के जगराता कार्यक्रम में प्रसिद्ध देवी गीत गायक सुश्री इशरत जहां, सजन समुंदे द्वारा एक से एक देवी गीत प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया।  जगराता कार्यक्रम में  नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे अपने भाई राकेश दुबे एवं भतीजे तथा परिवार के साथ व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री लाल जी यादव निवर्तमान अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर,जिले के पुलिस अधीक्षक जी,अतिरिक्त पुलिस  अधीक्षक ओम चंदेल जी ,सौरव सिंह जी,मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहिणी जी और हजारों की संख्या में माता के सेवकों ने जगराता का आनंद लिया

खेर माई समिति के आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे और सिद्धार्थ दुबे  और समिति ने बहुत सुंदर व्यवस्था की पूरी रात मैय्या के भजनों में लोग झूमते रहे।

यहां श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ थी कि पुलिस प्रशासन के लिए भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा था उसके बावजूद भी भक्तगण अनुशासन के साथ जगराता का आनंद लेते रहे। पूरी रात गौरेला नगर में चक्का जाम की स्थिति बनी रही तथा भक्ति भाव का माहौल रहा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *