खरसिया में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौके पर ही मौत

Advertisement
Advertisement

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, दो घायल अस्पताल में भर्ती

खरसिया के चौड़ा चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार दूर जा छिटका, जबकि दूसरा युवक अनियंत्रित होकर सीधे तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराया। ट्रक से टकराने के कारण युवक का सिर कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही खरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरक्षक बिशप सिंह ने अपनी टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए घायल दो लोगों को तुरंत अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जांच जारी
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *