खम्बे में करंट आने से गाय की मौत, बिजली विभाग के कर्मचारियों को नहीं मिला फाल्ट ।

By
Advertisement
Advertisement

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के धरमजयगढ़ कॉलोनी के पास लोहे के बिजली खम्बे में करंट आने से एक गौवंश की मौत हो गई है। घटना करीब 4 बजे शाम का है। दोपहर को क्षेत्र में भारी बारिश के कारण लोहे के बिजली खम्बे में करंट प्रवाहित होने लगा।

थोड़ी देर के बाद जब बारिश बंद हुई तब पास से जा रही गाय खम्बे में करंट प्रवाहित होने के कारण चिपक गई। आस पास के लोगों द्वारा गाय को छटपटाता देखकर तत्काल बिजली विभाग को फोन लगाया गया।

जबतक बिजली गुल की जाती तबतक गाय की मृत्यु हो चुकी थी। जिसके बाद वहा लोगों की भीड़ जमा हो गई। वही बिजली विभाग से आए कर्मचारी जब करंट परवाह का कारण जानने खम्बे पर चढ़े तब उन्हें ऊपर कोई गड़बड़ी नज़र नहीं आया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *