खड़ी ट्रक से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह कों पकड़ने मे सरगुजा पुलिस कों मिली सफलता, गिरोह के 05 सदस्यों कों उमरिया मध्यप्रदेश से किया गया गिरफ़्तार,

5 Min Read

थाना मणीपुर पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही मे मामले के आरोपियों कों गिरफ्तार कर की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।

आरोपीगण अपने साथियो के साथ मिलकर खड़े ट्रक से डीजल चोरी कर देते थे घटना कों अंजाम, आरोपियों द्वारा इस प्रकार की घटना पूर्व मे कारित की गई थी।

आरोपियों के कब्जे से 60 लीटर चोरी किया गया डीजल कुल किमती लगभग 6000/- रुपये एवं नगदी रकम 5000/- रुपये, घटना मे प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन किमती 15 लाख , 04 नग मोबाइल कुल मशरूका किमती 01 लाख किमती लगभग 16 लाख किया गया जप्त।

आरोपियों के विरुद्ध कई आपराधिक प्रकरण हैं दर्ज, चोरी के मामलो मे पूर्व मे आरोपीगण जा चुके हैं जेल।

आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों की लगातार धरपकड़ कर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी शिवकुमार यादव साकिन जैरामपुर थाना अदलहा जिला मिर्जापुर उत्तरप्रदेश द्वारा दिनांक 18/12/24 कों थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी पेशे से ड्राइवर हैं ट्रक क्र. सीजी/15/ईसी/ 5694 का चालक है की घटना दिनांक 13/12/24 को प्रार्थी बभनी में गाड़ी का फुल टंकी डीजल डलवाकर रायपुर के लिए निकला था जो कि सांडबार बेरीयर के पास रात में गाड़ी लगाकर सो गया था, जो सुबह लगभग 4 बजे आस पास उठा तो देखा कि गाड़ी की तेल टंकी का लाक टूटा हुआ है, प्रार्थी जब टंकी को चेक किया तो टंकी से 300 लीटर डीजल गायब मिला जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 385/24 धारा 303 (2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन करने पर घटनास्थल के आस पास एक संदिग्ध स्कार्पियो वाहन का होना पाया गया, उक्त संदिग्ध स्कार्पियो वाहन के सम्बन्ध मे जाने का रूट एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर तकनिकी सहायता के माध्यम से मामले के आरोपियों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, मामले मे अग्रिम कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम कों आरोपियों के धरपकड़ हेतु कोतमा मध्यप्रदेश रवाना किया गया था, जो मामले के संदेहियो कों धरपकड़ की भनक लगने पर कोतमा मध्यप्रदेश से भाग रहे थे, पुलिस टीम आरोपियों के सम्बन्ध मे लगातार तकनिकी जानकारी प्राप्त कर आरोपियों कों उमरिया मध्यप्रदेश से पकड़कर हिरासत मे लिया गया,

संदेहियो से पूछताछ किये जाने पर आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) छोटु उर्फ शिव प्रसाद लोनी आत्मज अयोध्या लोनी उम्र 40 वर्ष (02) अरूण प्रजापति आत्मज स्व.सुरेश प्रसाद प्रजापति उम्र 30 वर्ष (03) दीषु प्रजापति आत्मज जियालाल प्रजापति उम्र 25 वर्ष (04) रोहणी आत्मज अयोध्या प्रसाद उम्र 20 वर्ष सभी साकिन सिलपुर थाना कोतमा जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश का होना बताये, आरोपियों से पूछताछ किये जाने पर घटना दिनांक कों स्कार्पियो वाहन क्रमांक एमपी/ 65/जेडबी/7839 से अम्बिकापुर आकर सांडबार बैरियर मे खड़े ट्रक से 300 लीटर डीजल की चोरी करना स्वीकार किया गया,

आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन क्रमांक एमपी/ 65/जेडबी/7839, डीजल 60 लीटर नगद 5000/- रुपये, 04 नग मोबाइल कुल किमती लगभग 16 लाख बरामद किया गया हैं आरोपियों के विरुद्ध पूर्व मे कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, आरोपीगण गिरोह बनाकर डीजल चोरी की घटना कारित करते थे, आरोपीगण पूर्व मे लखनपुर थाना अंतर्गत खड़े ट्रक से 250 लीटर डीजल चोरी करना बताये हैं, आरोपीगण डीजल चोरी कर सस्ते दर पर अन्य वाहन चालकों कों बेच देते थे, एवं उक्त बिक्री रकम कों आपस के बात लेते थे,

आरोपीगण चोरी किये गये डीजल को गिरोह के अन्य सदस्य राधा प्रजापति जो अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन के आगे जंगल पास आकर आरोपियों से डीजल खरीद कर ले जाकर अन्य ट्रकों को बेचती है मामले मे शामिल आरोपिया (05) राधा प्रजापति पति मथुरा प्रजापति उम्र 30 वर्ष साकिन छाता पटपर थाना जथहरी जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश कों भी मामले मे गिरफ्तार किया गया हैं, आरोपिया द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक बबलू कुजूर, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक उमाशंकर साहू, सुरेश गुप्ता, अतुल शर्मा, जितेश साहू, अनुज जायसवाल, रमेश राजवाड़े सक्रिय रहे।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *