क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं हिंदू संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने क्षेत्र वासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

By
Advertisement
Advertisement

पसान क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं हिंदू संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने समस्त क्षेत्र वासियों एवं देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी उन्होंने कहा कि माता लक्ष्मी का आशीर्वाद सभी के ऊपर बना रहे क्षेत्र वासियों को संदेश देते हुए

उन्होंने बताया
दीपावली का ऐतिहासिक महत्व कई धार्मिक और पौराणिक कथाओं से जुड़ा है

भगवान श्री रामजी  की वापसी: 14 साल के वनवास के बाद, भगवान राम, रावण को हराकर अयोध्या लौटे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीये जलाकर उनका स्वागत किया। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

नरकासुर का वध : भगवान कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध कर लोगों को उसके अत्याचार से मुक्त कराया था। इस विजय की खुशी में नरक चतुर्दशी और दिवाली मनाई जाती है।

देवी लक्ष्मी का प्रकट होना : समुद्र मंथन के समय इसी दिन क्षीरसागर से देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थीं और उन्होंने भगवान विष्णु को अपना पति स्वीकार किया था। इसी दिन के पहर पहले भगवान धनवंतरी भी प्रकट हुए थे। भगवान महावीर का निर्वाण: जैन धर्म में, इस दिन को महावीर के निर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जब उन्होंने मोक्ष प्राप्त किया था।

अन्य मान्यताएँ
भगवान विष्णु और राजा बलि: एक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने वामन अवतार में राजा बलि से तीन पग जमीन लेकर उन्हें पाताल लोक का स्वामी बनाया था।

विक्रम संवत की स्थापना: गुप्त वंशीय राजा चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने इसी दिन ‘विक्रम संवत’ की स्थापना की थी। आर्य समाज के संस्थापक: आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती का निर्वाण भी इसी दिन हुआ था।

अन्य धर्मों में महत्व
सिख धर्म: सिख धर्म में इस दिन को ‘बंदी छोड़ दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि इ यह गुरु हरगोबिंद साहिब की रिहाई का प्रतीक है, जिन्होंने 52 हिंदू राजाओं की रिहाई के लिए बादशाह जहांगीर के खिलाफ खड़े होकर कारावास से मुक्ति पाई थी।

बुराई पर अच्छाई की जीत यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।  इस दिन धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है, ताकि घर में सुख और शांति बनी रहे।

उन्होंने महत्वपूर्ण संदेश में यह कहा कि आज के दौर में त्योहारों में ऑनलाइन खरीदी में स्थानीय दुकानदारों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है इसके लिए समस्त क्षेत्र वासियों से आग्रह की है स्थानीय व्यवसायियों के यहां से  लेनदेन करें एवं इस दिवाली अपने आसपास जरूर खुशियां बाटे

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *