क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिलने पर ग्रामीण में एसडीएम को ज्ञापन सौंप आत्मदाह करने की दी चेतावनी

2 Min Read

राजपुर । बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद पंचायत के ग्राम सेमराकठरा के ग्रामीण ने मकान का क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिलने पर एसडीएम, तहसीलदार व पुलिस थाना को ज्ञापन सौंप आत्मदाह करने की चेतावनी दी।

ग्राम सेमराकठरा निवासी रामरतन रवि ने ज्ञापन सौंप कहा कि 2021 में बरसात के समय अधिक बारिश होने के कारण कच्चे का मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर गया था। जिसका पटवारी के द्वारा संपूर्ण जांच कर संपूर्ण दस्तावेज तहसील कार्यालय में भेज दिया गया था। चेक काटने के एवज में तहसील कार्यालय के लेखपाल श्री कश्यप व अनिल के द्वारा रिश्वत लिया गया है।

तहसीलदार के द्वारा न तो हस्ताक्षर किया जा रहा है न तो पैसा दिलाया जा रहा है। 2021 में मकान क्षतिपूर्ति राशि शासन से स्वीकृत हो चुका है 31 जुलाई 2024 को पैसा भी आ चुका है ऑनलाइन दिखाई दे रहा है। तहसीलदार के द्वारा पैसा देने से इंकार किया जा रहा है।

तहसीलदार के द्वारा यह कहा जा रहा है कि पुराना स्वीकृति है हम इसका पैसा नही देंगे। यह भी आरोप लगाया कि तहसीलदार के द्वारा चेक काट कर फाड़ दिया गया। ज्ञापन में यह भी कहा कि 5 दिवस के भीतर मकान का क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिलने पर एसडीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी।

एसडीएम राजीव जेम्स कुजुर व तहसीलदार अश्वनी कुमार ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है मैं इसको दिखवाता हूं दिखवाने पश्वात हितग्राही को भुगतान किया जाएगा।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *