क्रांति नगर में नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ, वार्डवासियों को मिलेगी जलभराव समस्या से राहत

By
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य और वरिष्ठ पार्षद रविंद्र सिंह जी द्वारा आज क्रांति नगर में पानी निकासी व्यवस्था हेतु नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया।

विनोबा नगर वार्ड क्रमांक 27 के अंतर्गत स्थित क्रांति नगर क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए आर.सी.सी. नाला का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य के लिए 9 लाख 25 हजार रुपए की राशि बिलासपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 4 द्वारा स्वीकृत की गई है।

नाला निर्माण के शुभारंभ के अवसर पर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वार्ड पार्षद रविंद्र सिंह जी ने नारियल फोड़कर कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर इंजीनियर बिनु भगत, क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक श्री एस.सी. जैन, संजय रजक, मनजीत गोस्वामी, संजय दवे, परेश श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, बालचंद जायसवाल, संजय चोपड़ा, आलोक श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, पीयूष अग्रवाल, पिंटू नोपानी, गुड्डू पाठक, ओमप्रकाश शर्मा, पिंकू मिश्रा, दिनेश साहू, चिंटू राव, वीर सिंह समेत वार्ड के गणमान्य नागरिक और नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

नाले के निर्माण से अब क्रांति नगर क्षेत्र में जहां पहले बारिश के दौरान घरों में पानी घुस जाता था, वहां इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। वार्ड पार्षद रविंद्र सिंह जी के प्रयासों से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और वे इस विकास कार्य के लिए बेहद आभारी हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *