कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा में फिर गूंजीं गोलियां, युवक को मारी गई गोली, हालत गंभीर

By
Advertisement
Advertisement

कोरबा: जिले के दूरस्थ क्षेत्र कोरबी में गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। अज्ञात हमलावरों ने कृष्णा पांडे नामक युवक को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली सीधे उसकी रीढ़ की हड्डी में जा धंसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को कटघोरा रेफर, हालत नाजुक

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कृष्णा पांडे को तुरंत कटघोरा के जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

हमलावर फरार, पुलिस जांच में जुटी

युवक पर हमला किसने किया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

इलाके में बढ़ी दहशत, पुलिस जुटी पूछताछ में

लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से कोरबा जिले में भय का माहौल है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *