केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का 13 मई को सरगुजा जिला प्रवास

Advertisement
Advertisement

सरगुजा संभागायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

अंबिकापुर । भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई 2025 को जिले में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा।

कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा रविवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर श्री विलास भोसकर, एसपी श्री राजेश कुमार अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान डोम, बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था, ग्रीन रूम, साज-सज्जा, साउंड सिस्टम, विद्युत, बेरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, वाहन पार्किंग स्थल सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *