केंद्रीय विद्यालय का नवाचार और राष्ट्रीय निर्माण की प्रतिबद्धता प्रशंसनीय- डा. ऋषभ सिन्हा

By
Advertisement

धूम धाम से मनाया गया पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस

पूर्व छात्र छात्रों को किया गया सम्मानित

चक्रधरपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को कें द्रीय विद्यालय संगठन का 62 वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी सह पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर के विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष डा. ऋषभ सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कें द्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा किए जा रहे नवाचार और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है।

उन्होंने विद्यालय के प्रचार्य के उल्लेखनीय प्रबंध कौशल और परिणामों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना जिस उद्देश्य से किया था केंद्रीय विद्यालय उसमें खरा उतरा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना देश की रक्षा के लिए सीमा और देश के विभिन्न कठिन स्थलों में कार्यरत सैनिक और अर्द्ध सैनिकों के बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से किया गया था जिसमें केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर खरा उतरा है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर का प्रतिष्ठि और महत्वपूर्ण विद्यालय है। उन्होंने कार्यक्रम के लिए प्राचार्य शिक्षक पूर्व और मौजूदा छात्र छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

समारोह में प्राचार्य विश्वनाथ हांसदा ने स्वागत भाषण के साथ साथ वार्षिक विवरण पाठ किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य कथन एवं विद्यालय की उपलब्धियां तथा वर्तमान के लक्ष्य को अतिथियों के समक्ष प्रकट किया। उन्होंने बताया कि एनईपी 2020 के अनुपालन में कें द्रीय विद्यालय संगठन के समस्त दिशा निर्देशों का पालन करते हुए विद्यालय अपने परिसर में स्वस्थ्य एवं उत्साहवर्धक वातावरण के साथ छात्रों की शैक्षिक एवं अन्य सहगामी गतिविधियों के द्वारा व्यक्तित्व परिनिर्माण में निरंतर प्रयासरत है।

समोराह में विद्यालय के इतिहास का विशद वर्णन करते हुए विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मंजू सुंडी ने 1963 से अब तक की केंद्रीय विद्यालय संगठन की यात्रा को बड़े रोचक और प्रेरक शब्दों में सबके समक्ष रखा। वे अपने भाषण के क्रम में केंद्रीय विद्यालय संगठन की परिदृष्टि में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर के छात्रों की उपलब्धियां सबके समक्ष स्पष्टता से व्यक्त किया। समारोह के प्रारंभ में अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

तत्पश्चात दीप प्रज्जवलित कर समारोह का प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तूत किया। समारोह में विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों को भी अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र जिन्होंने विभिन्न गतिविधियों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की थी, मुख्य अतिथि के द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

समारोह में पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं के द्वारा विद्यालय में बिताए गए अपने अमूल्य जीवन-पल को अनुवर्ती छात्रों के साथ साझा किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक विजय कुमार नायक ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक अवनींद्र कुमार पाठक ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *