केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मियाद पूरी होने के बाद IAS अफसर अमित कटारिया लौट आए छत्तीसगढ़

By
Advertisement

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मियाद पूरी होने के बाद IAS अफसर अमित कटारिया छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। उन्होंने मंगलवार को मंत्रालय में ज्वाइनिंग के बाद सीएस अमिताभ जैन से मुलाकात की। जानकारी मिली है कि दो दिन बाद IAS रजत कुमार भी ज्वाइनिंग करेंगे। उनके बाद IAS डॉ.रोहित यादव भी लौट रहे हैं।

रजत कुमार अगस्त 19 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। डॉ. यादव भी अगस्त 18 से दिल्ली में रहे हैं। कटारिया उनसे पहले जुलाई 17 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। इन तीनों की वापसी से राज्य प्रशासन को सचिव स्तर के अफसर मिल जाएंगे।

ऐसे में दो से तीन विभागों के प्रभार सम्हाल रहे अफसर कुछ हल्के किए जा सकते हैं। वहीं बिलासपुर को पूर्ण कालिक कमिश्नर भी मिल सकता है। और आने वाले महीनों में सुबोध सिंह, एलेक्स पॉल मेनन के भी लौटने के संकेत हैं। बीते आठ महीनों में चार आईएएस अफसर राज्य लौट चुके हैं। इनमें एसीएस रिचा शर्मा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, सचिव अविनाश चंपावत, रितु सेन शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *