कृषि विज्ञान केन्द्र में जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन

By
Advertisement
Advertisement

किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक एवं योजनाओं की जानकारी

विभिन्न सामग्रियों का किया गया वितरण

प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान

बलरामपुर, 24 अक्टूबर 2025/  रजत जयंती के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र बलरामपुर में जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया गया। मेले में कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग एवं रेशम पालन विभाग द्वारा विभिन्न विभाग के योजनाओं की जानकारी किसानों के साथ साझा की गई।

साथ ही समस्त विभागों के द्वारा विभागीय योजनाओं की स्टॉल के माध्यम प्रदर्शनी भी लगाई गई, ताकि किसाना अधिक से अधिक योनजाओं से संबंधित जानकारी लेकर लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंहदेव, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, जिला पंचायत सदस्य श्री बद्री यादव, गणमान्य नागरिक श्री गोपाल कृष्ण मिश्रा, सहित कृषि समिति के सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

किसान मेले में किसानों को ड्रोन की प्रदर्शनी कर ड्रोन के बारे में बताया गया। किसान मेला के प्रथम सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा खेती में नवाचार, आधुनिक तकनीकी कृषि यंत्रों का उपयोग सिर्फ फसलों में जल प्रस्थान प्रकृति खेती एवं जैविक खेती इत्यादि विषयों में जानकारी प्रदान की गई

तत्पश्चात संचालक कृषि द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों के द्वृारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के द्वारा जैविक एवं प्रकृति खेती को संरक्षण एवं बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालन एवं अन्य कृषि संबंधी उद्गम को अपनाकर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त करने हेतु कृषको का प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में किसानों को मिनी किट, जाल, आईस बॉक्स, बीज सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। साथ ही किसान मेले में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 600 से अधिक किसान उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *