कुडुख भाषा तोलांग सिपी लिपि के शिक्षक के लिए किया गया 45 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार

By
Advertisement
Advertisement

सरना समिति के अध्यक्ष व टाटा स्टील फाउंडेशन के अधिकारी हुए शामिल

चक्रधरपुर। उरांव सरना समिति और टाटा स्टील फाउंडेशन जमशेदपुर के तत्वाधान में रविवार को तोलोंग सिकी लिपी के शिक्षक के लिए 45 अभ्यर्थी शामिल हुए।

जिनका साक्षात्कार सफलता पूर्वक चक्रधरपुर के बनमालीपुर पेल्लो टूगरी स्थित सरना स्थल में आयोजित हुआ। गौरतलब हैं। की  विगत दिनों तोलोंग सिकी लिपि के शिक्षण कार्य हेतु 30 केंद्रों के 63 परीक्षार्थी परीक्षा में हुए शामिल थे। जिसमें 45 विद्यार्थीयों ने सफलता प्राप्त किया था।

उन सभी सफल परीक्षार्थी का रविवार को  साक्षात्कार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उरांव सरना समिति चक्रधरपुर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन जमशेदपुर के संयुक्त प्रयास से कुड़ुख भाषा तोलोंग सिकि लिपि के शिक्षण कार्य को अगले सत्र में सुचारू रूप से संचालन हेतु विगत दिनों शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा संपन्न हुई थी  ।

जिसकी आज सफलतापूर्वक साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन सरना स्थल पेल्लो टुंगरी बनमालीपुर में किया गया। इस साक्षात्कार कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका टीएसएफ अधिकारी एवं सन्नी उरांव, रंजीत तिर्की,  बुधराम लकड़ा, शंकर टोप्पो, चंद्रनाथ लकड़ा, अनिल उरांव, विमल खालखो,अरुण, किरन,राजेश,अनिल,दशरथ आदि का सहयोग रहा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *