किसानों की आवाज बना युवा व किसान कांग्रेस

By
Advertisement
Advertisement

सारंगढ़ अपेक्स बैंक का किसान हित में हुआ घेराव

तीन दिवस में समस्याओं का होगा निराकरण, तत्काल किसानों को केसीसी हुई जारी

सारंगढ़ । सारंगढ़ युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र वारे एवं किसान कांग्रेस शहर अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मेहरा के नेतृत्व में आज अपेक्स बैंक शाखा सारंगढ़ का शांतिपूर्ण ढंग से घेराव किया गया। उक्त प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए बैंक मैनेजर को अपना ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल निराकरण की बात किसानों को सीसीसी प्रदान करने डीएपी खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने और स्टाफ की कमी में हो रही विलंबता को लेकर आंदोलन का शंखनाद किया।

विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र बारे में स्पष्ट शब्दों में बैंक प्रबंधन को कहा किया समय किसानों के खेतों में काम करने का है और वह बैंक का चक्कर लगा रहे हैं मेरा खुद का घर कोतरी समिति के बगल में जुड़ा हुआ है किसान प्रशासन को अवगत करा तो रहे हैं मगर कार्य वहीं रुका हुआ है, प्रखर वक्ता गोल्डी नायक ने बताया की स्टाफ का शासन प्रशासन के द्वारा निरंतर चार लोगों का तबादला कर दिया गया छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी अपेक्स बैंक की शाखा है और यही स्टाफ की कमी है जिसके कारण लेट लतीफी हो रही है

और सारंगढ़ अंचल के किसान दुख पा रहे हैं एनसीएल जारी करने में विलंब अभी तक कई सोसाइटियों तक कागजात नहीं पहुंचे फिर खाद की कमी और नए नियमों के अनुरूप किसानों को केसीसी की राशि बढ़ा कर दी जा रही है जिसका कोई प्रचार प्रसार नहीं है कुछ दिनों के बाद योजनाओं में विराम लग जाएगा और किसान इन योजनाओं से वंचित होगा किसान नेता राकेश पटेल ने कहा कि इसके पूर्व भी कई बार प्रबंधन को बोला गया

आज युवा साथियों की पहल से किसानों का भला हो पाएगा या हमारा हक और अधिकार है किन परिस्थितियों में किसान कृषि कार्य कर रहा है यह हम ही जानते हैं योजनाओं की जानकारी देना तो दूर एक सप्ताह भर भी आप प्रयास करें तो एनसीएल की कार्य और कागजात संबंधित सोसाइटियों तक नहीं पहुंच पाएंगे स्टाफ की कमी जरूर है लेकिन इच्छा शक्ति की भी कमी नजर आ रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *