किराया बकाया होने पर दो दुकान सील, मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के दुकान को किया गया सील

Advertisement

रायगढ़। निगम प्रशासन द्वारा बड़े बकायादारों के खिलाफ सील करने की कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना कोतरा रोड के दो दुकानों को सील किया गया है।

निगम प्रशासन द्वारा बड़े बकायादरों पर कार्रवाई की जा रही है। पहले भी नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद भी संपत्ति कर एवं अन्य टैक्स एवं दुकान किराया जमा नहीं करने पर सील करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज कोतरा रोड स्थित मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के दुकान क्रमांक 9 मालिक रेशम लाल नई का 113331 रुपए दुकान किराया बकाया था। इसी तरह दुकान क्रमांक 12 मालिक संतराम साहू 127208 रुपए बकाया था।

इससे पूर्व भी इन्हें नोटिस जारी कर दुकान किराया जमा करने के लिए कहा गया था, लेकिन इसके बाद भी दुकान किराया जमा नहीं करने पर आज दोनों दुकान को सील कर दिया गया। कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक देवेश चंदेल, राजस्व निरीक्षक हरिकेश्वर लकड़ा, सहायक राजस्व निरीक्षक मकरध्वज मालाकार ए आर आई नगेंद्र सिंह ठाकुर, आशीर्वाद सिंह राज एवं निगम की टीम शामिल थे। निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा बड़े बकायादारों से अपील की गई है कि वह अपना संपत्ति कर एवं सभी प्रकार के टैक्स समय पर जमा करें अन्यथा सील एवं कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।

गंदगी करने पर लगाया गया जुर्माना

गंदगी फैलाने पर एवं सड़क पर पानी बहाने पर जुर्माना लगाया गया। इस पर ढिमरापुर चौक स्थित श्याम प्रोविजन के संचालक संजय अग्रवाल पर ₹5000 रुपए एवं टीवी टावर रोड स्थित सपना चौबे पर कचरा फेंकने पर ₹1000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *