कांग्रेसियों ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया

Advertisement
Advertisement

बलरामपुर । प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के अंतर्गत बलरामपुर जिले के लिए नियुक्त प्रभारी प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत एवं पूर्व मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम सहित जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में राजपुर जनपद के विभिन्न धान खरीदी केंदों का निरीक्षण किया।

धान खरीदी केंद्र राजपुर और सेवारी के निरीक्षण के दौरान प्रभारीयों ने किसानों की समस्याओं को सुना उनसे सीधे बात की और कहा कि सरकार ने जो घोषणा की है उसे अनुरूप धान की खरीदी ₹3100 रुपए प्रति क्विंटल हो किसानों को समय से बारदाना मिले और उन्हें भुगतान समय से मिले,सबसे महत्वपूर्ण बात है कि समितियां में धान खरीदी आज से ही शुरू हुई है जबकि सरकार ने एक बड़ा लक्ष्य रखा है और 31 जनवरी तक ही धान की खरीदी होनी है तो ऐसे में सरकार का लक्ष्य कैसे पूरा होगा ऐसे में यदि सरकार किसानों की पूरी धन नहीं खरीद पाती है तो उसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ेगा सरकार की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है।

अमरजीत भगत ने आगे कहा की कांग्रेस की पूरी संगठन धान खरीदी पर नजर रखेगी अभी आगे खरीदी के दौरान लोगों की समस्याओं पर सब मिलकर आवाज उठाते रहेंगे, सरकार से कांग्रेस पार्टी आग्रह करेगी कि किसानों के धान खरीदी की व्यवस्था बेहतर हो यह सुनिश्चित करें। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि सेवारी व राजपुर,बरियों में धान खरीदी केंदों का निरीक्षण कर किसानों से जानकारी प्राप्त कर समस्याएं शीर्ष नेतृत्व व सरकार तक पहचाने की बात कही है ताकि किसानों को खरीदी के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत-परेशानी ना हो।कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *