कल्याण मंच बूढ़ीगोडा बना आजाद हिंद क्लब नाइट फुटबाल टूर्नामेंट का सिरमौर,

By
Advertisement
Advertisement

फाइनल मुकाबला में गुरु एफ सी चक्रधरपुर को 5-0 गोल से पराजित किया           

 चक्रधरपुर। मुरांगटांड इंदकाटा आजाद हिंद कमिटी की ओर से इंदकाटा मैदान में एक दिवसीय रात्रिकालीन फुटबाल प्रतियोगिता का शनिवार शाम को उद्घाटन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के विधायक सह झामुमो के जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया।

रविवार को इसका फाइनल मुकाबला  गुरु एफसी चक्रधरपुर और कल्याण मंच बूढीगोडा के बीच खेला गया। शानदार मुकाबला में कल्याण मंच बूढ़ीगोडा ने गुरु एफ सी चक्रधरपुर की टीम को 5-0 गोल से हराकर यह मैच जीत लिया।

फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि दिशुम गुरु आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सह झामुमो के युवा नेता सन्नी उरांव ने भाग लेकर विजेता टीम कल्याण मंच बूढीगोडा की टीम को विजेता ट्रॉफी व 20 हजार रुपया नगद राशि प्रदान किया।

उपविजेता टीम गुरु एफसी चक्रधरपुर की टीम को ट्रॉफी सह 14 हजार रुपया तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले टीम को ट्रॉफी सह 6 हजार रुपया प्रदान किया।

मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने कहा की खेल मे हार जीत लगे रहता है। खिलाड़ियों को हार से और मजबूती मिलती है। इस लिए हार से निराश नही होना चाहिए बल्कि उसका सुधार करते हुए लक्ष्य प्राप्त कर खेलने का प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि व उपस्थित सदस्यों के द्वारा प्रत्येक ने एक एक पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर अन्य अतिथियों में  चक्रधरपुर विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम, बंदगांव प्रखंड प्रमुख पीटर घनश्याम तिउ, आसंतालिया के पूर्व मुखिया नरसिंह बोदरा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *