कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

By
Advertisement
Advertisement

लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण करने के दिये निर्देश

बलरामपुर 12, अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अनुविभाग एवं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने आमजनों की समस्या के समाधान के लिए राजस्व अधिकारियों को गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने न्यायालयवार राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनके निराकरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी प्रकरण समय-सीमा के भीतर ही निराकृत किये जाये। बैठक में अभिलेख सुधार, हाई कोर्ट प्रकरण सहित, अवैध अतिक्रमण, भू-अर्जन, पट्टा, अभिलेख का दुरुस्तीकरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर ने एग्रीस्टेक किसान पंजीयन की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि एग्रीटेक पोर्टल पर किसानों का समय से पंजीयन हो ताकि कृषि संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्षित प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

कलेक्टर श्री कटारा ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लोक सेवा गारंटी, लंबित राजस्व प्रकरणों और पीजी पोर्टल, जन शिकायत की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, श्री आर.एन. पाण्डेय, श्री अभिषेक गुप्ता, श्री प्रमोद गुप्ता सहित सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *