कलेक्टर एवं सीईओ ने किया बादा चेकपोस्ट का निरीक्षण

2 Min Read

मुस्तैदी से ड्यूटी करने के दिए निर्देश

बलरामपुर । कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील ने जिले के विकासखंड शंकरगढ़ एवं जशपुर जिले से लगे सीमावर्ती चेकपोस्ट बादा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चेकपोस्ट का निरीक्षण करते हुए अवैध धान परिवहन के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर ने चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों की जानकारी लेते हुए उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। साथ ही कर्मचारियों को नियमित रूप से जिम्मेदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान की अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में 21 चेकपोस्ट बनाये गये हैं।

कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने चेकपोस्ट पर 24 घंटे कर्मचारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये। साथ ही कर्मचारियों को रात्रि समय सतर्कता से ड्यूटी करने की हिदायत दी। उन्होंने जिले में प्रवेश करने वाले सभी गाड़ियों की अनिवार्य रूप से जांच करने के निर्देश दिए।

धान खरीदी केंद्र कोदवा का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने विकासखण्ड शंकरगढ़ के धान खरीदी केन्द्र कोदवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब तक हुई धान खरीदी, बारदाने की उपलब्धता एवं धान उठाव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौसम के दृष्टिगत धान की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री आनंद राम नेताम सहित अन्य जन मौजूद रहे।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *