करंट लगने से 3 हाथियों की मौत: जंगल में 11 केवी तार की चपेट में आए, 158 हाथियों का घूम रहा दल

By
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक शावक समेत 3 हाथियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, घरघोड़ा रेंज के चुहकीमार के जंगल में 11 केवी करंट लगने से यह हादसा हुआ है।

डीएफओ स्टाइलों मंडावी ने घटना की पुष्टि की है। डीएफओ समेत वनकर्मियों की टीम मौके पर मौजूद है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

करंट की चपेट में आने से एक शावक समेत 3 हाथियों की मौत हो गई।

दरअसल, जिले में हाथियों की संख्या 158 तक पहुंच चुकी है। रायगढ़ वन मंडल में यह संख्या बढ़कर 78 तक हो चुकी है। वहीं, धरमजयगढ़ वन मंडल में 80 हाथियों की मौजूदगी है। ऐसे में रात होते ही हाथी जंगल से निकलकर किसानों के खेतो तक पहुंच रहे हैं।

हाथियों ने कया गांव में फसलों को रौंदकर नुकसान पहुंचाया।

26 किसानों की फसल को रौंद डाला

गुरुवार रात भी हाथियों के अलग-अलग दल ने 26 किसानों की फसल को रौंद डाला। रात के समय चिंघाड़ते हुए हाथी जब गांव के करीब पहुंचते हैं, तो ग्रामीण हल्ला करना शुरू कर देते हैं। इससे हाथी बस्ती के भीतर तो नहीं पहुंच रहे, पर खेतों में उतरकर जमकर नुकसान कर रहे हैं। हाथियों ने कया गांव में फसलों को रौंदकर नुकसान पहुंचाया।

इन गांव में किया धान का नुकसान

गुरुवार की रात को 9 गांव में हाथियों ने नुकसान किया है। जिसमें रायगढ़ वन मंडल के कमतरा और कया में 2 किसानों के फसलों को रौंदा है, तो धरमजयगढ़ वन मंडल में फत्तेपुर और उदउदा में 9 किसानों के धान फसल, कौहापानी में 7 किसानों के धान फसल, सिसरिंगा, सोखमुड़ा में 3 किसानों के फसल और सोहनपुर व जामाबीरा गांव में 5 फसलों को धान फसल को नुकसान पहुंचाया है। सबसे अधिक 22 हाथियों का दल बाकारूमा रेंज में है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *