करंट लगने से हाथी की मौत: धान के खेत में मिला शव, वन विभाग जांच में जुटा

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर जिले के मुरका गांव के जंगल में एक हाथी का शव मिला है। बताया जा रहा है कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई है। गौरतलब है कि वन विभाग की टीम ने कल ही इस हाथी को ट्रैक किया था, लेकिन इसके अगले दिन ही हाथी का शव मिलने से विभाग के अधिकारी भी स्तब्ध है।

पूरा मामला बलरामपुर वन परिक्षेत्र के मानिकपुर सर्किल का है। धान के खेत में हाथी का शव मिला है। वन विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है। वन विभाग ने इस घटना के बाद क्षेत्र के अन्य वन्य जीवों पर भी नजर बनाए रखे हुए है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों का अक्सर आना-जाना रहता है, लेकिन ऐसी घटनाएं कम ही देखने को मिलती हैं।

धान के खेत में मृत पड़ा मिला हाथी।

धान के खेत में मृत पड़ा मिला हाथी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *