कई मांगों के समर्थन में एकीकृत पारा शिक्षक संघ  करेगी 20 जुलाई को सीएम आवास का घेराव

Advertisement

समान काम का समान वेतन, ईपीएफ ,अनुकंपा, 65 वर्ष सेवा काल की मांगे शामिल               

मनोहरपुर। एकीकृत पारा शिक्षक संघ की एक बैठक बुधवार को संत अगस्तीन कॉलेज मनोहरपुर के प्रांगण में प्रखंड उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में समान काम का समान वेतन, ईपीएफ ,

अनुकंपा,सेवा काल 65 वर्ष करने इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही इस बैठक में निर्णय लिया गया की 20 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए प्रखण्ड के सभी पारा शिक्षकों को रांची जाने का अपील किया गया है। इस बैठक में मुख्य रूप से पारा शिक्षाकर्मी रामचंद्र कच्छप, मोहन कच्छप, विनय महतो, मनोज महतो, जगदीश महतो, सुषमा महतो,  जूली महतो, राजकुमारी गोप, मंजू महतो इत्यादि उपस्थित थे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *