एसआई भर्ती बलरामपुर जिले के चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने दी शुभकामनाएं

1 Min Read

हाल ही में एसआई परीक्षा परिणाम जारी किए गए है जिसमें बलरामपुर जिले के कई अभ्यथियों का चयन हुआ है जो बलरामपुर जिले के लिए बड़े ही गर्व की बात है। सोमवार, 11 नवम्बर 2024 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर (भापुसे) द्वारा उप निरीक्षक के पद पर चयनित हुए बलरामपुर के अभ्यर्थी श्री कुलदीप एक्का पिता श्री पिंगला एक्का, निवासी ग्राम बासेन,

थाना पस्ता एवं श्रीमती अनिता देवी पति श्री जय प्रकाश बखला, निवासी ग्राम हरगवां, थाना शंकरगढ़ जिला बलरामपुर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें मार्गदर्शन भी दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर ने अभ्यर्थियों की मेहनत को सराहा और कहा कि आपके बुलंद हौसले और मुकाम हासिल करने के जज्बे से ही आपको सफलता मिली है।

ट्रेनिंग के दौरान आने वाली समस्या एवं निदान के बारे में जानकारी साझा की गई। उन्होंने कहा कि सब इंस्पेक्टर से भर्ती होकर आप वरिष्ठ पदों तक जा सकते हैं। अपने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में बेहतर कार्य दक्षता का प्रदर्शन करेंगे तो आपको पुलिस विभाग में अच्छा पहचान मिलेगा।*

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *