एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने दी बधाई

By
Advertisement
Advertisement

सूरजपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के शानदार प्रदर्शन और सरकार गठन पर सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। श्री सोनी ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में स्पष्ट जनमत देते हुए एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया है।

उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों की जीत बताया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में एनडीए की दोबारा बनी सरकार राज्य के विकास को नई गति देगी और जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरेगी।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, गठबंधन दलों एवं विशेष रूप से बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया। श्री सोनी ने आशा व्यक्त की कि यह जीत देश-भर में संगठन को नई ऊर्जा देगी और आने वाले समय में जनता-जनार्दन का विश्वास इसी तरह मजबूत होता रहेगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *