एचपी लैपटॉप चोरी: दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

By
Advertisement
Advertisement

राउरकेला। उदितनगर थाना क्षेत्र के बसंती कॉलोनी में हुए लैपटॉप चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एचपी लैपटॉप जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता नितिन गोसाईं (48), निवासी क्वार्टर नंबर एएम/45, बसंती कॉलोनी, थाना उदितनगर, ने 18 दिसंबर 2024 को दोपहर 1:30 बजे थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 18 दिसंबर की सुबह लगभग 6:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसे और एचपी लैपटॉप चोरी कर ले गए।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रितिक उर्फ सुब्रत कुमार स्वैन (20), पुत्र अर्जुन कुमार स्वैन, निवासी दीपक टाकीज बस्ती, सेक्टर-19, राउरकेला और टिंकू परमानिक (20), पुत्र स्वर्गीय मंटू परमानिक, निवासी मालगोदाम, वार्ड नंबर 10, मस्जिद के पास, उदितनगर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को 22 जनवरी 2025 को सुबह 11:30 बजे एएसआई एस. के. सत्पथी ने गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में रितिक ने कबूल किया कि वह अपने दोस्तों टिंकू परमानिक और बादल के साथ बसंती कॉलोनी में घूम रहा था, तभी उन्होंने देखा कि क्वार्टर नंबर एएम/45 का गेट खुला हुआ है। मौका देखकर रितिक और टिंकू अंदर घुसे और लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए। तीसरा आरोपी बादल, जो बसंती कॉलोनी का निवासी है, फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *