एक पेड़ मां के नाम : नगर में हजारों हाथ लगे हैं एक पेड़ मां के नाम – सुरेश गुप्ता

By
Advertisement
Advertisement

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाई जा रही पेड़ नगर में – सुरेश गुप्ता

जगदलपुर – आज पूरा विश्व पर्यावरण के प्रति चिंतित है पूरा विश्व हिटवे की चपेट में है लाखों जाने अत्यधिक गर्मी पड़ने से पूरे विश्व में जा रही है कहीं अल्प वर्षा, कहीं अत्यधिक वर्षा कहीं बाढ़ का स्वरूप यह पूरे विश्व की समस्या बनी हुई है ऐसे में वैश्विक स्तर पर पर्यावरण की चिंता करते हुए पूरे भारत में एक पेड़ मां के नाम लगाने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है इसी के तहत जगदलपुर नगर मंडल में भी भाजपा निशुल्क पौधे उपलब्ध कराकर पौधे को सुरक्षित जगह पर लगाने और इसे पेड़ बनाने हेतु लगातार कार्यक्रम कर रही है।


आज लोकमान्य तिलक वार्ड के नाहर मुंडा पारा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष भुवनेश ध्रुव के नेतृत्व में हर परिवार के द्वारा अपने घर के सुरक्षित स्थान पर पेड़ लगाया गया और सभी ने संकल्प लिया कि हम इस पौधे को पेड़ अवश्य बनाएंगे और इस पेड़ की रक्षा की भी जिम्मेदारी लेते हैं।


इस अवसर भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा की नगर में लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है और पेड़ लगाने के लिए भाजपा नगर मंडल के समस्त कार्यकर्ता अपने सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष विधायक जगदलपुर किरण देव की प्रेरणा से और जिला संगठन के मार्गदर्शन में शहर के हर वार्ड में पौधे लगाए जा रहे हैं और पौधे पेड़ बने इसकी भी संपूर्ण व्यवस्था जिम्मेदारी ली जा रही है
इस अवसर पर जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे, रोहित त्रिवेदी, नगर भाजपा महामंत्री संग्राम सिंह राणा, मनोज ठाकुर,सूर्यभूषण सिंह, चम्पा नाग, विनायक बेहरा,वंदना राठौर,चंपा नाग, दिनमनी बघेल, मीना कश्यप,शबाना, हेमवती, राजन कश्यप, अंतू नाग, सोमारु कश्यप, सोनू साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *