उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा: छत्तीसगढ़ बनेगा ओडीएफ प्लस में मॉडल स्टेट

By
Advertisement
Advertisement

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि राज्य जल्द ही ओडीएफ प्लस में मॉडल स्टेट बनेगा। राज्य में 36 लाख परिवारों के यहां शौचालय की सुविधा है। वहीं 13137 सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। शर्मा मंगलवार को अपने निवास पर जिलों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों को

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग हमारा शौचालय, हमारा सम्मान की थीम पर 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक स्वच्छता के महत्व और शौचालय के उपयोग पर जन जागरूकता चला रहा है। शर्मा ने इस मौके पर 5 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय का स्वीकृति पत्र एवं 5 स्वच्छा ग्राही दीदियों को स्वच्छता किट बांटा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के कल्पना को साकार करने का प्रण लेकर 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन का शंखनाद किया। प्रधानमंत्री का यह प्रण आज संपूर्ण राष्ट्र का प्रण बन चुका है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी परिवार बिना शौचालय के न हो इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

व्यक्तिगत शौचालयों का उपयोग केवल एक व्यक्तिगत सुविधा नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज को स्वस्थ, स्वच्छ और सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह पहल न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण देने में सहायक होगी।

घरों में शौचालय नहीं होने के कारण महिलाओं को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था। व्यक्तिगत शौचालयों ने उन्हें इस असुविधा से मुक्त किया है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *