उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की बैठक

By
Advertisement
Advertisement

 

बलरामपुर 14 नवंबर 2024/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री शशि चौधरी की अध्यक्षता में जिले के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दलों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शशि चौधरी ने उपस्थित राजनीतिक दलों को अवगत कराते नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के निर्वाचक नामावली पुनरीक्षित संशोधित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर के द्वारा संशोधित कार्यक्रम अनुसार निर्धारित तिथिवार सम्पन्न होने वाले कार्यवाहियों से उपस्थित अध्यक्ष/प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। साथ ही उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों सेे 01 अक्टूबर 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर नगरपालिकाओं/त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षित किये जाने हेतु संशोधित कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *