उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हालचाल, बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरो को दिए आवश्यक निर्देश

Advertisement
Advertisement

तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर भालू ने किया था हमला

कवर्धा । कबीरधाम जिले के ग्राम थुवापानी के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान ग्रामीणों पर दो भालुओं ने अचानक हमला कर दिया, जिससे चार ग्रामीण घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तत्काल जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी, श्री खिलेश्वर साहू, श्री रामप्रसाद बघेल, श्री मोहन ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए। वन विभाग द्वारा तत्काल राहत के तौर पर घायलों को सहायता राशि प्रदान की गई है।

घायलों में ग्राम बाघूटोला निवासी श्री सुखराम पटेल, श्री उमेंद पटेल, ग्राम चिखली निवासी श्रीमती फूल बाई और ग्राम दियाबार निवासी श्रीमती राजमती शामिल हैं। इन सभी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज जारी है। एक ग्रामीण को रायपुर रेफर किया गया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *