आशियाना क्लब बना एमएससी बॉयज क्लब नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का सिरमौर ,

By
Advertisement
Advertisement


फाइनल मुकाबला में  ब्लैक कैप एफसी को  2-0 गोल से हराया     
विधायक सुखराम उरांव हुए शामिल     

चक्रधरपुर। भारत भवन मिनी स्टेडियम में सोमवार रात को प्रारंभ हुए एमएससी बॉयज क्लब नाइट फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल मैच का मुकाबला आशियाना क्लब चोंगासाई और ब्लैक कैप एफ सी कानिहाउस के बीच हुआ। मैच में आशियाना क्लब ने ब्लैक कैप को 2-0 गोला से हराकर यह मैच जीत लिया है। आशियाना क्लब की और से 14 वें मिनट में सनातन ने एक गोल दाग कर टीम को जीत दिलाया। मैच के 25 वें मिनट में दूसरा गोल यादव सिंह ने दागा। इस प्रकार यह प्रतियोगिता आशियाना क्लब ने 2-0 गोल से जीत कर प्रतियागिता का सिरमौर बना।

प्रतियोगिता में कुल  24 टीमों ने भाग लिया था। तीसरा स्थान स्टार इलेवन चोंगा साई को दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर अथिति चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने भाग लिया। अपरिहार्य कारणों से रांची के लिए रवाना होने के कारण पुरस्कार वितरण समारोह ने मोहम्मद अशरफ,अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष मोहम्मद सजाद,

इकबाल खान, मुन्ना बोस, संजय, मोहम्मद इकराम , मोहम्मद जुनैद, , फिरोज सहित अन्य सदस्यों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी सह नगदी पुरस्कार राशि प्रदान किया। प्रथम पुरस्कार 40 हजार और ट्रॅाफी, द्वितीय पुरस्कार 20 हजार और ट्रॅाफी, तृतीय पुरस्कार 10 हजार और ट्रॅाफी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किया गया
बेस्ट प्लेयर आफ द टीम का खिताब यादब को दिया गया वहीं बेस्ट गोलकीपर का खिताब स्टार इलेवेन चोंगासाई को दिया गया। मेन आफ द मैच सनातन, बेस्ट डिफेंडर  सबिस्टन को दिया गया। इस समोराह में बच्चा क्लब के बच्चा टीम के सदस्यों को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया जिसमें महफूज, रेहान, अल्तमाश, साहिल, हसन, सायन, चांद शामिल हैं।

इस अवसर मैच में उल्लेखनीय सहयोग एवं साझेदारी करने के लिए  मजहर, सद्दाम, बंटी, परवेज ,सहनीस को भी मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया।  इस समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी और दर्शक शामिल थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *