आर ई कॉलोनी में राजहंस समूह नुमा पंडाल बनेगा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र

Advertisement

माता आ रही है सपनों के उड़ान में के थीम पर बन रहा भव्य पंडाल

पश्चिम बंगाल के कारीगरों के द्वारा सुभाष टेंट हाउस बोड़दा के संयुक्त तात्वाधान में किया जा रहा है पंडाल का निर्माण


चक्रधरपुर।
रेल नगरी चक्रधरपुर के सर्वजनीन सरोदुत्सव कमेटी आर ई कालोनी दूर्गा पूजा पंडाल में इस बार श्रद्धालुओं को दिखेगा राजहंस समूह नुमा भव्य और आर्कषक पंडाल में विराज मान दूर्गा माता का भव्य प्रतिमा। चक्रधरपुर रेल क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ एवं शहर के आर्कषक दूर्गा पंडालों में से एक आर ई कालोनी दूर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया है।

पश्चिम बंगाल कोलकाता के कारीगरों के द्वारा सुभाष टेंट हाउस बोड़दा चक्रधरपुर के संयुक्त तत्वाधान में निर्मित पंडाल में नई तकनीकि की साज सज्जा वाले जालीदार और राजहंस नुमां पंडाल इस बार श्रद्धालुओं का आकषर्ण का केंद्र बगेगा। 1966 से प्रारंभ हुए इस पंडाल में दूर्गापूजा का 58 वां साल पूरा हो रहा है। पंडाल निर्माण का काम करने वाले कारीगर बापी दा ने कहा कि इस बार आर ई कालोनी में माता आ रही है सपनों के उड़ान में के थीम पर पंडाल बनाया जा रहा है। लगभग साढ़े तीन लाख रुपए की लागत में बनने वाले इस पंडाल में जालीदार कोरा कपड़ों का उपयोग किया जा रहा है। बापी दा ने कहा कि पंडाल का भीतरी भाग भी आकर्षक विद्युत लाईट से जगमगता हुआ दिखाई देगा।

सर्वजनीन सरोदुत्सव कमेटी के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि इस बार रेल क्षेत्र केआरई कालोनी का राजहंस समूह का दूर्गा पूजा पंडाल श्रद्धालुओं को खूब लुभाएगा। 9 सिंतबर महाषष्ठी से प्रारंभ होने वाले पूजा पंडाल में 11 सिंतबर को बलिदान और संधि पूजा श्रद्धालुओं का आर्कषण केंद्र बनता है। पंडाल मेंं पूजा के दौरान दो दिवस खिचड़ी भोग का आयोजन होता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। 13 सितंबर को विजया दशमी उत्सव मनाया जाएगा। वहीं पंडाल में 16 सितंबर को लक्ष्मी पूजा का भी भव्य आयोजन होता है।

सर्वजनीन सरोदुत्सव कमेटी के पदाधिकारी

अध्यक्ष राजीव शुक्ला, उपाध्यक्ष चेतन सिंह, संजय सिंह
सचिव विष्णु कुमार, संयुक्त सचिव भरत घोष,रोहित कुमार दास, संजय सिंह(पिंकी) कोषाध्यक्ष
देवाशिष प्रमाणिक, श्रीकांत रजक
संयोजक पी के मोदक और चंदन प्रधान।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *