आरबीसी 6-4 के तहत अनुदान सहायता हेतु तहसीलों को जारी हुई राशि

Advertisement

बलरामपुर 25 जुलाई 2024/ राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत अनुदान सहायता वित्तीय वर्ष 2023-24 में मांग के अनुरूप कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने जिले के समस्त तहसीलों को 44 लाख 79 हजार 480 रुपये की राशि जारी की है। जिसमें तहसील बलरामपुर को 33 लाख 83 हजार 445 रुपये, तहसील रामानुजगंज को 39 हजार 100 रुपये, तहसील वाड्रफनगर को 4 लाख 59 हजार 935 रुपये, तहसील राजपुर को 85 हजार रुपये, तहसील शंकरगढ़ को 4 लाख 42 हजार रुपये तथा तहसील कुसमी को 70 हजार रुपये की राशि प्रदान किया गया है। प्राकृतिक आपदा जैसे डूबने, जीव-जन्तु के काटने, गाज मारने, मकान, फसल, अग्नि क्षति से पीड़ित हितग्राही तहसीलों से राशि प्राप्त कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *