आयुष्मान आरोग्य मंदिर का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर, 01 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने चांदो आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, प्राथमिक उपचार व्यवस्था तथा दवाओं की उपलब्धता की विस्तृत जानकारी ली।

कलेक्टर श्री कटारा ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी, ओपीडी पंजी, अन्य पंजीयों का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर का भी भ्रमण कर वहाँ की स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *