आपसी रंजिश के चलते पड़ोसी के सिर पर प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

1 Min Read
Advertisement


थाना- रामानुजगंज
जिला- बलरामपुर रामानुजगंज
दिनांक 19.10.2025

अपराध क्रमांक 167/2025 धारा 296, 115(२), 351(३), 109 BNS

नाम आरोपी
आदम अंसारी पिता राहत अंसारी उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड 15 रामानुजगंज

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी आदम अंसारी और प्रार्थी इकबाल अंसारी दोनों आपस में पड़ोसी है जिनके मध्य पूर्व से लड़ाई झगड़ा होते रहे है , कुछ दिन पहले प्रार्थी इकबाल के भाई के साथ आरोपी का झगड़ा हुआ था उसी बात को लेकर दिनांक 07.10.2025 को रात में आहत इकबाल ,आरोपी आदम से पूछने गया था कि उसके भाई के साथ झगड़ा क्यों किया है ,

इसी बात से नाराज होकर आदम, आहत इकबाल के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे के रॉड से उसके सिर पर प्राणघातक वार कर दिया जिससे इकबाल के सिर पर गंभीर चोट आई है , उक्त रिपोर्ट पर थाना रामानुजगंज में उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और आहत को अस्पताल भेजकर आहत का डाक्टरी मुलाहिजा करवाया गया, डॉक्टर से रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आरोपी आदम अंसारी पिता राहत अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।*

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *