आदि कर्मयोगी अभियान के तहत शुरू हुआ आदि सेवा पर्व

By
Advertisement

जिले के 421 आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ

आदिवासी समुदाय को मिलेगी एक ही स्थान पर सभी सुविधाएँ

बलरामपुर,17 सितंबर 2025/ आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित आदि सेवा पर्व का शुभारंभ हुआ। इसी कड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत भनौरा स्थित वाचनालय में आयोजित किया गया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्री लोधीराम एक्का, जनपद सीईओ श्री दीपराज कान्त, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री भानु प्रकाश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर बलरामपुर, कुसमी, राजपुर, वाड्रफनगर, शकरगढ़ और रामचन्द्रपुर विकासखण्डों के 421 आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आदि सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया गया। इन केंद्रों का उद्देश्य आदिवासी समुदाय को शासन की सभी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

जहां आधार कार्ड, पेंशन, बैंकिंग सुविधा, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास, कौशल विकास, प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन जैसी प्रमुख सेवाएँ मिलेगीं। ग्राम स्तर पर शिकायत पंजी भी रखा गया है, जिसे ग्राम नोडल अधिकारी संचालित करेंगे जिसमें आम नागरिक अपनी समस्याएँ इसमें दर्ज कर पाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आदि साथी व सहयोगियों ने पंचायत सदस्यों को अभियान की रूपरेखा बताते हुए स्पष्ट किया कि ग्रामीण स्तर पर 20 लाख परिवर्तनकारी लीडरों के माध्यम से यह अभियान आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर सभी आदि साथी, सहयोगियों और ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को सेवा, संकल्प और समर्पण भाव से अभियान को सफल बनाने हेतु आदि शपथ लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *